जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी में पहाड़ी का टुकड़ा गिरने से भीषण हादसा हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से निगम की एक बस एक किलोमीटर नीचे पहुंच गई। हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूस्खलन की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को यहां हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर सात हो गई है जबकि पांच अन्य घायल हैं। दो बसें भूस्खलन की वजह से मलबे में लुढ़क गईं और करीब 45 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
बस में सवार कई यात्रियों की मौत होने का अंदेशा है।
भूस्खलन में निगम की एक अन्य बस भी चपेट में आई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक छोटे वाहनों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन मौके पर तैनात है।
जिला उपायुक्त दलबल सहित मौके पर पहुंचे। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे ये हादसा हुआ। इस हादसे में दर्जनों लोग दबने की आशंका है