जनजीवन ब्यूरो
पटना । सांसद पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी ने मंगलवार को अपनी पहली सूची जारी की जिसमें पहले चरण के 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। लोजपा से त्यागपत्र देकर पप्पू यादव की पार्टी में शामिल होने वाली डॉ. सुहैली मेहता को परबत्ता से टिकट दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में पप्पू यादव की पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समरस समाज पार्टी, समाजवादी जनता दल और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मिलकर तीसरे मोरचा का गठन किया है। यह मोरचा सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी के तहत जन अधिकार पार्टी को 64 सीटें दी गयी है।
जन अधिकार पार्टी की पहली सूची
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
वारिसनगर अशोक कुमार वर्मा
मोहिउद्दीननगर अजय कुमार बुल्गानीन
बछवाड़ा श्वेता सुमन यादव
साहेबगंज कमाल राजकुमार प्रसाद
बखरी दासो पासवान
खगड़िया मनोहर यादव
बेलदौर नागेंद्र सिंह त्यागी
परबत्ता डॉ. सुहैली मेहता
बीहपुर डॉ. अजमेरी खातुन
पिरपैती सुनील पासवान
सुल्तानगंज चक्र पाणि हिमांशु
नाथनगर मो. अबु कैसर
तारापुर अनीता देवी
शेखपुरा विजय कुमार उर्फ विजय सम्राट वारिस
अलीगंज राजीव कुमार